सहकारिता जागरूकता एवं संकल्प सप्ताह का शुभारंभ

0


 ‘सहकारिता से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ थीम पर सहकारिता को सशक्त बनाने का लिया संकल्प


शिवपुरी, 29 जून 2026/ जिले में सहकारिता जागरूकता एवं संकल्प सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को जिला सहकारी संघ मर्यादित, शिवपुरी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक एवं जिला सहकारी संघ के प्रबंधक संजय दुबे ने सहकारी ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन एवं सहकारी गीत के सामूहिक गायन के साथ किया।


कार्यक्रम की थीम ‘‘सहकारिता से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’’ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संजय दुबे ने कहा कि सहकारी आंदोलन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों की आर्थिक उन्नति का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सभी की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।


सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक  अनिल श्रीवास्तव ने सहकारी संस्था विहीन ग्राम पंचायतों में नई सहकारी संस्थाओं के गठन की आवश्यकता पर बल देते हुए ग्रामीण कृषकों को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता के विस्तार से ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।


कार्यक्रम में  अशोक श्रीवास्तव (प्रबंधक, विपणन संस्था शिवपुरी),  गोकुल गोयल,  संजय अरोरा,  देवेन्द्र भार्गव,  मोहन शाक्य एवं  दीपक कुशवाह सहित जिला थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार मर्यादित, शिवपुरी के पदाधिकारी एवं सहकारिता से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला सहकारी संघ के प्रबंधक संजय दुबे ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top