जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सीएमओ इशांक धाकड़ को किया सम्मानित

0


 शिवपुरी। जिले में जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने पर कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा नगर पालिका सीएमओ इशांक धाकड़ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में नगर पालिका शिवपुरी ने जनगणना के लक्ष्यों को समय सीमा में पूरा कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

​नगर पालिका शिवपुरी के अंतर्गत कुल 389 एचएलबी (HLB) का कार्य पूर्ण किया गया। इस व्यापक अभियान के दौरान शहर के लगभग 53,000 घरों की गणना की गई, जिसमें करीब ढाई लाख लोगों के डेटा संकलन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

​इस अवसर पर सीएमओ इशांक धाकड़ ने इस सफलता का श्रेय अपनी टीम की मेहनत और कलेक्टर के निरंतर सहयोग को दिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top