पोहरी में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने हत्या-लूट का लगाया आरोप हाईवे जाम

0


 शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक लवकुश परिहार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। परीक्षा गांव निवासी लवकुश का शव झिरी-अतरौआ रोड पर महुआ के पेड़ के नीचे पड़ा मिला।

वेतन के 35 हजार रुपए मिलने के बाद हुआ लापता

मृतक के पिता शिव सिंह परिहार ने बताया कि लवकुश तोमर क्रेशर पर काम करता था। बुधवार सुबह उसे करीब 35 हजार रुपए वेतन मिला था। सुबह करीब 9 बजे उसे बाइक के साथ नाश्ता करते हुए देखा गया था, इसके बाद वह लापता हो गया।

परिजनों ने जताई हत्या और लूट की आशंका

परिजनों का आरोप है कि लवकुश के पास मौजूद 35 हजार रुपए, मोबाइल और बाइक मौके से गायब हैं। इसी आधार पर उन्होंने हत्या और लूट की आशंका जताई है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

शव गांव लाकर श्योपुर-शिवपुरी हाईवे किया जाम

आक्रोशित परिजन शव को परीक्षा गांव ले आए और श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर पोहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top