कार्यक्रम में जिला अस्पताल के पूरे स्टाफ ने डॉ. यादव को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएँ विदाई दी और उनके कार्यकाल को याद किया।
अस्पताल स्टाफ और दिग्गजों ने किया सम्मानित
इस विशेष मौके पर मध्य प्रदेश के voice of nurse के कद्दावर प्रदेश नेता शिवराज सिंह राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. यादव के कार्यकाल और उनकी कार्यशैली की जमकर सराहना की।
शिवराज सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा:"डॉ. बचन लाल यादव जी का यह प्रमोशन उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी का परिणाम है। जनता के प्रति उनका समर्पण और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने का उनका जज्बा अनुकरणीय रहा है। विपरीत परिस्थितियों में भी उनका मनोबल हमेशा ऊंचा रहा, जिसने पूरे स्टाफ को प्रेरित किया।"
समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना
समारोह के दौरान उपस्थित सभी वरिष्ठ डॉक्टरों और नर्सिंग ऑफिसर्स ने डॉ. यादव को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. यादव ने हमेशा राजनीति और दबाव से ऊपर उठकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का काम किया। उनका यह प्रमोशन पूरे शिवपुरी जिले के लिए गौरव की बात है।
अपने विदाई भाषण में भावुक होते हुए डॉ. बचन लाल यादव ने सभी सहयोगियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि शिवपुरी में मिला अपार स्नेह और सहयोग उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है।


