कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सर्वप्रथम पोलोग्राउंड और गांधी पार्क का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल की भौतिक स्थिति, सुरक्षा मानकों और जनसुविधाओं की दृष्टि से स्थल की उपयोगिता को बारीकी से परखा। इसके पश्चात, कलेक्टर वर्मा हवाईपट्टी पहुंचे, जहां उन्होंने वहां की तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों का मुआयना किया। इस दौरान व्यवस्थाओं के प्रत्येक बिंदु पर प्रशासनिक दृष्टिकोण से विचार-विमर्श किया गया।
निरीक्षण में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव एवं हरवीर रघुवंशी, ने स्थलों का अवलोकन करते हुए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुझाव साझा किए। सभी ने मुख्यमंत्री जी के संभावित आगमन को देखते हुए एक सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया।
अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला और एसडीएम आनंद राजावत, संयुक्त कलेक्टर अनुराग निंगवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।


