एसडीएम पोहरी ने किया शासकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण तीन शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं, कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

0


 मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर स्व-सहायता समूहों को हटाने के निर्देश


शिवपुरी,   पोहरी अनुभाग के अंतर्गत संकुल केंद्र छर्च स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जे.पी. गुप्ता ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं।


निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थ  नंदनी चौहान, मीणा तिजोरिया एवं  किरण मेवाड़ उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर दर्ज करने के बावजूद बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गईं। इस पर एसडीएम ने संबंधित शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में  अनियमितता पर समूह को हटाने के निर्देश

विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के संचालन की समीक्षा के दौरान भोजन वितरण में लापरवाही, निर्धारित समय पर भोजन उपलब्ध नहीं कराने तथा निर्धारित मेन्यू के अनुरूप भोजन वितरण नहीं किए जाने की शिकायतें सामने आईं। इस पर एसडीएम ने रामजानकी स्व-सहायता समूह एवं गढ़ी सरकार स्व-सहायता समूह को हटाने की कार्रवाई करने के लिए संबंधित बीआरसीसी को निर्देशित किया।


व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम  जे.पी. गुप्ता ने संबंधित संकुल प्रभारी को विद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने तथा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top