किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग का दिया गया प्रशिक्षण

0

 


खेत बचाओ अभियान के तहत ग्राम झुण्ड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


शिवपुरी,  भारत सरकार के केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, मुरैना द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के समन्वय से ग्राम झुण्ड में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत किसानों के लिए कीटनाशकों के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग विषय पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन सह निदेशक डॉ. सुनीत कुमार कटियार के निर्देशन में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह बादल द्वारा किसानों को फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों की पहचान, उनके एकीकृत प्रबंधन एवं नियंत्रण की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से सुरक्षित कीटनाशक उपयोग की विधियां समझाई गईं तथा किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।


कार्यक्रम में डॉ. सुरुचि सोनी ने किसानों को फसलों में पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग, पोषण प्रबंधन एवं उचित रखरखाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि संतुलित पोषण प्रबंधन से फसलों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में वृद्धि की जा सकती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम झुण्ड एवं आसपास के क्षेत्रों के आधा सैकड़ा किसानों ने सहभागिता कर कीट एवं रोग प्रबंधन, सुरक्षित कीटनाशक उपयोग तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top