राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर एसडीएम करेरा ने ली समीक्षा बैठक

0

 


शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने पर दिया जोर


शिवपुरी, आगामी 28 से 30 जून 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा हेतु करेरा एसडीएम कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक में एसडीएम अनुपम शर्मा ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाएं तथा शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे और निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए।


तीन दिवसीय अभियान की रूपरेखा पर हुई चर्चा

बैठक में बताया गया कि अभियान के प्रथम दिवस 28 जून को निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। अभियान के दौरान बच्चों के बाएं हाथ की छोटी उंगली पर चिन्हांकन भी किया जाएगा।


प्रभावी मॉनिटरिंग पर दिया गया जोर

मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण सिंह कुशवाह ने बताया कि देश में पोलियो का अंतिम मामला वर्ष 2008 में दर्ज हुआ था और इसके बाद कोई नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि देश की पोलियो मुक्त स्थिति बनाए रखने के लिए अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग और जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।


बैठक में सीबीएमओ करेरा एवं नरवर को अभियान की प्रतिदिन निगरानी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद पंचायत के माध्यम से सचिवों एवं रोजगार सहायकों का सहयोग लेने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा 28 जून को सभी आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 बजे से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।


बैठक में डॉ.एल.डी. शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ हेमंत सूत्रकार, डॉ. दीपेंद्र दुबे (डब्ल्यूएचओ), बीईओ मुकेश शर्मा, बीआरसी विनोद तिवारी, बीपीएम निशा अछाटे, एएनएम मधुलता दुबे, पर्यवेक्षक राज प्रभा मौर्य, गीता जाटव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top