थाना पोहरी पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया

0

 


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. पोहरी  आनंन्द राय के मार्गदर्शन में थाना पोहरी पुलिस द्वारा महिला सम्बधी गम्भीर अपराधों में आरोपियो त्वरित गिरफ्तारी करते हुये बलत्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।

थाना पोहरी पर दिनांक 28.05.2026 को फरियादिया ने उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने फरियादिया के साथ (शारीरिक संबंध) बलात्कार किया है, फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना पोहरी पर अपराध क्रमांक 147/2026 धारा 64 (1) बीएनएस, 3/4 पोक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया आरोपी घटना दिनांक से फरार था। प्रकरण मे बरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन व मार्गदर्शन में निरी रवि चौहान थाना प्रभारी पोहरी के द्वारा टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 01.06.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पोहरी पेश किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top