थाना बामौरकलां पुलिस द्वारा अपराधों मे फरार चल रहे आरोपियों की किया गिरफ्तार

0


 अपराध क्रमांक 70/2026 मे मृतिका को आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरण करने वाले दो आरोपियों कृष्णपाल यादव एवं रामसहाय यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

                      

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पिछोर  प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना बामौरकलां द्वारा थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये गंभीर अपराधों में आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान मे सफलता हासिल कर आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरण करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की है।  

दिनांक 16.05.2026 को पीडिता दीक्षा यादव पत्नि कृष्णपाल यादव उम्र 31 साल निवासी ग्राम सेकरा द्वारा खेत पर बनी टपरियां में फांसी लगा ली थी जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी । जिस पर से मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर जांच में लिया गया। उक्त मर्ग की जांच पर से आरोपीगण   1.कृष्णपाल यादव पुत्र रामसहाय यादव उम्र 33 साल निवासी ग्राम सेकरा थाना बामौरकलां 2.) रामसहाय पुत्र स्व. मेहरवान सिंह यादव उम्र 66 साल निवासी ग्राम सेकरा थाना बामौरकलां के द्वारा शादी के बाद से आये दिन काम काज पर से परेशान कर प्रताडित करते थे, जिससे परेशान होकर व तंग आकर मृतिका दीक्षा यादव ने फांसी लगा ली थी । मर्ग जांच पर से उक्त आरोपीगण के विरुद्ध अपराध धारा 108, 3(5) बीएनएस का सिद्ध पाया जाने से थाना बामौरकलां पर अपराध क्रमांक 70/2026 धारा 108,3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया । 

दौराने विवेचना दिनांक 01/06/2026 को प्रकरण सदर के आरोपीगण 1.) कृष्णपाल यादव पुत्र रामसहाय यादव उम्र 33 साल निवासी ग्राम सेकरा थाना बामौरकलां 2.) रामसहाय पुत्र स्व. मेहरवान सिंह यादव उम्र 66 साल निवासी ग्राम सेकरा थाना बामौरकलां म.प्र को गिरफ्तार किया जाकर आज दिनांक 02/06/2026 को माननीय न्यायालय खनियाधाना पेश किया गया जहां से आरोपीगणों के जेल वारण्ट जारी होने से जेल दाखिल किये गये ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top