दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान- शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी, दूध उत्पादन बढ़ाने के दिए टिप्स

0


 पशुपालकों को बताई नई तकनीक, गोरस ऐप के उपयोग की सलाह


शिवपुरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में दूध उत्पादन दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। 

इस अभियान के तहत शिवपुरी विकासखंड में 27 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों और मैत्री कार्यकर्ताओं ने 1,413 पशुपालकों के घर जाकर उनसे मुलाकात की। 


उपसंचालक पशुपालन विभाग डॉ एल आर शर्मा ने बताया कि मुलाकात के दौरान पशुपालकों को सेक्स सोर्टेड सीमन तकनीक के बारे में बताया गया जिससे अच्छी नस्ल के पशु पैदा होते हैं और दूध उत्पादन बढ़ता है। साथ ही गोरस एप की जानकारी भी दी गई। पशुपालकों को उन्नत पशुपालन के फायदे बताने वाली रील्स भी दिखाई गईं। इसके अलावा पशुपालन एवं डेयरी विभाग का व्हाट्सएप चैनल भी फॉलो कराया गया जिससे पशुपालकों को समय-समय पर नई तकनीक और जरूरी जानकारी मिलती रहेगी और उनकी आमदनी बढ़ सके।


इस अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले के उन 15,190 पशुपालकों के घर जाकर उनसे मुलाकात की गई जो 3 से 4 पशु पालते हैं। इन पशुपालकों को पशु नस्ल सुधार, पशुओं की सेहत और उनके खान-पान के बारे में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान की गई घर-घर मुलाकातों का सत्यापन राज्य स्तरीय जिला नोडल अधिकारी डॉ. ज्योति जैन, संयुक्त संचालक ग्वालियर संभाग डॉ. अनिल अग्रवाल और उपसंचालक डॉ. एल.आर. शर्मा द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top