शिवपुरी, पद्मश्री सम्मान से अलंकृत एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) मोहन नागर 26 जुलाई को अल्प प्रवास पर शिवपुरी आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे प्रातः 11.30 बजे साइंस कॉलेज शिवपुरी सभागार में आयोजित बैठक में परिषद के नेटवर्क से जुड़ी नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाता एवं ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों तथा सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।
बैठक में नागर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा समाज सहभागिता, जनभागीदारी एवं विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। बैठक में परिषद के पदाधिकारी, अधिकारी, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य तथा सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।
शिवपुरी में दूध के दामों को लेकर ऐतिहासिक समझौता: एक साल तक नहीं बढ़ेंगे रेट, गुणवत्ता के मानक भी हुए तय
शिवपुरी के नागरिकों और दुग्ध उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी और बड़ी खबर है। शहर के दो प्रमुख संगठनों - दुग्ध विक्रेता व्यापारी संघ, शिवपुरी और दूधिया (दुग्ध) संघ, शिवपुरी - के बीच दूध की दरों और गुणवत्ता के मानकों को लेकर एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है। यह समझौता पूरे एक साल के लिए लागू रहेगा, जिससे लंबे समय से चल रही दूध की कीमतों और गुणवत्ता से जुड़ी अनिश्चितताओं पर विराम लग गया है।
अपरिवर्तित रहेंगी दूध की कीमतें:
शनिवार, 25 जुलाई 2026 को हुए इस समझौते की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगले एक वर्ष तक दूध के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। यह तय किया गया है कि:
थोक/आपूर्ति दर: 55 रुपये प्रति लीटर होगी।
उपभोक्ता/खुदरा दर: 60 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर …


