29 जुलाई को जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों में मनाई जाएगी गुरू पूर्णिमा

0

 


महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व के रूप में होगा आयोजन

गुरुजनों के सम्मान, सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन


शिवपुरी,  मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश में हर साल गुरू पूर्णिमा को महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व का मुख्य भाव यह है कि गुरू अपने शिष्य को अंधेरे से उजाले की ओर और अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाता है।


इसी कड़ी में इस वर्ष 29 जुलाई 2026 को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, पॉलीटेक्निक कॉलेजों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में मां सरस्वती और महर्षि सांदीपनि के चित्र पर माल्यार्पण, सरस्वती वंदना, गुरुजनों का स्वागत और सम्मान, व्याख्यान, उद्बोधन तथा छात्र-शिक्षक संवाद जैसे साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने इस पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कराने की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी को नोडल अधिकारी के रूप में दी है। जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top