पिछोर एसडीओपी की कर्तव्य के प्रति अभिनव निष्ठा।

0


 अभियान “नशे से दूरी है जरुरी 2.0” के तहत एक ही दिन मे पिछोर में 08 अलग-अलग स्थानों पर  कार्यक्रम किया आयोजित


 लगभग 5 हजार से अधिक लोगों को नशे से दूरी बनाने के लिये जागरुक किया एवं नशा न करने की शपथ दिलाई।


मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी जन जागरूकता कार्यक्रम “नशे से दूरी है जरुरी 2.0” के तहत जिले में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आर डी प्रजापति के मार्गदर्शन मे अभियान को सफल बनाने के लिये पुलिस अधिकारियों के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं एवं जिले मे जगह-जगह नशे के प्रति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

 

इसी क्रम में आज अनुभाग पिछोर में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली जिसमें एसडीओपी पिछोर  प्रशांत शर्मा द्वारा पिछोर अनुभाग मे लगभग आठ अलग अलग संस्थानों में पहुंचकर लगभग 5000 से अधिक बच्चों/लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई जो अपने आप में अनूठी बात होने के साथ-साथ एसडीओपी की अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा को दर्शाती है।


कार्यक्रम के तहत एसडीओपी प्रशांत शर्मा के द्वारा सनराइज स्कूल खनियाधाना, मॉडल स्कूल पिछोर, एक्सीलेंस स्कूल पिछोर, पीजी कॉलेज पिछोर, सरस्वती विद्यालय पिछोर, सीएम राइस स्कूल गणेश खेड़ा, गवर्नमेंट स्कूल बामोर कला में स्वयं एवं अपने स्टाफ के साथ पहुंचकर छात्र छात्राओं को व टीचिंग स्टाफ को नशा विरोधी अभियान का साक्षी बनाया और लगभग 5000 से अधिक लोगों को नशा न करने व अपने आस पास के लोगों को नशे से दूर रखने के लिये जागरुक करने हेतु शपथ दिलाई। इसके बाद एसडीओपी पिछोर कार्यालय पर आये 200-300 महिला व पुरुषों को अभियान के बारे मे अवगत कराया गया एवं नशे से दूरी बनाने के लिये शपथ दिलाई गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top