शादी के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

0


 शिवपुरी। शादी कराने के नाम पर कथित धोखाधड़ी और लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, फरियादी राजेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की शादी कराने का झांसा देकर एक युवती और उसके कथित परिजनों ने स्वयं को लड़की के माता-पिता बताकर विश्वास में लिया। इसके बाद अलग-अलग बहानों से उनसे बड़ी रकम ली गई और विधिवत शादी भी कराई गई।

फरियादी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद युवती अपने मायके जाने की बात कहकर चली गई और फिर वापस नहीं लौटी। आवेदन में यह भी कहा गया है कि बाद में पता चला कि जिन लोगों ने खुद को युवती के माता-पिता बताया था, वे उसके वास्तविक माता-पिता नहीं थे। आरोप है कि आरोपियों ने शादी के नाम पर साजिश रचकर लाखों रुपये की ठगी की।

पीड़ित ने अपने आवेदन में आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की अपील भी की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top