नशे में धुत बाइक सवार ने सेसई पर कार में मारी टक्कर, हादसे में मची अफरा-तफरी

0

 


ग्वालियर से गुना की ओर जा रही सेसई पर एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई, जब सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार के दोनों पैर टूट गए  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था,और इसकि जेब में भी दारू के क्वाटर रखे थें और सामने से आ  रहे कार सबार में जा घुसा जिसके चलते वह संतुलन खो बैठा और सीधे कार से जा टकराया।

टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों में सवार लोगों की मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक चालक शराब के नशे में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस द्वारा मेडिकल जांच और जांच-पड़ताल के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चालक वास्तव में नशे में था या नहीं।

हादसे में वाहनों को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अपील: सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाएं। एक छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top