दिनारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी सोनू उर्फ कोरोना साहू गिरफ्तार

0

 


विशेष एनडीपीएस एक्ट न्यायालय के प्रकरण में लंबे समय से था फरार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा


शिवपुरी। जिले में फरार आरोपियों और स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनारा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 14/20 SST में पिछले करीब 6 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सोनू उर्फ कोरोना साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय विशेष एनडीपीएस एक्ट न्यायालय शिवपुरी में पेश किया गया है।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं प्रभारी एसडीओपी करैरा आनंद राय के मार्गदर्शन में दिनारा थाना पुलिस ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 14/20 SST में आरोपी सोनू उर्फ कोरोना पुत्र विजयराम साहू लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन आरोपी करीब छह वर्षों से पुलिस और न्यायालय की कार्रवाई से बचता फिर रहा था।

इसी दौरान दिनारा थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह को मुखबिर के माध्यम से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस टीम की सतर्कता और सक्रियता के चलते आखिरकार 6 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी सोनू उर्फ कोरोना साहू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू उर्फ कोरोना पुत्र विजयराम साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी उन्नाव गेट मोहल्ला, ऋषिकुंज स्कूल के पास, कोतवाली झांसी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और उसे माननीय विशेष एनडीपीएस एक्ट न्यायालय शिवपुरी में पेश किया।

दिनारा पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों और स्थाई वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस द्वारा लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई जारी है।

6 साल से कानून की गिरफ्त से दूर था आरोपी, लेकिन आखिरकार दिनारा पुलिस की सक्रियता के आगे नहीं बच सका और पहुंच गया सलाखों के पीछे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top