आज कोलारस के प्रतिष्ठित सर्राफ परिवार के निवास पर पहुंच कर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू ने होनहार बेटी कु. आयुषी जैन को भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर (ग्रेड ए अधिकारी) के पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कु. आयुषी जैन वरिष्ठ समाजसेवी देवेंद्र जैन सर्राफ की पौत्री एवं अमित जैन सर्राफ की सुपुत्री हैं। उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे कोलारस क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू ने होनहार बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आयुषी जैन की यह सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। ईश्वर उन्हें जीवन में निरंतर सफलता, सम्मान एवं नई ऊंचाइयां प्रदान करें।


