उधारी के 3 लाख रुपये मांगने पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

0



सत्यालेख | शिवपुरी। जिले में उधारी के रुपयों के लेन-देन को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। फतेहपुर निवासी एक महिला ने अपने 3 लाख रुपये वापस नहीं मिलने और जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से की है। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।


प्राप्त आवेदन के अनुसार प्रार्थिया *उमा धाकड़ पुत्री राजेन्द्र धाकड़ निवासी फतेहपुर, जिला शिवपुरी* ने बताया कि आज से करीब 5 माह पहले उसने ग्राम बर्रा तहसील व जिला शिवपुरी निवासी *जण्डेल यादव* को 3 लाख रुपये उधार के तौर पर दिए थे।


पीड़िता का आरोप है कि जब वह अब अपना पैसा वापस मांग रही है तो जण्डेल यादव पैसा लौटाने से साफ इंकार कर रहा है। इतना ही नहीं, वह उसके साथ गाली-गलौच कर रहा है और पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।


पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि वह गरीब परिवार से है और उसकी यह जमा पूंजी थी। आरोपी के द्वारा धमकाने से वह काफी डरी हुई है और उसे अपनी जान का खतरा सता रहा है।


दिनांक 10.10.2026 को एसपी कार्यालय में जमा किए गए आवेदन में पीड़िता ने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय से निवेदन किया है कि उसकी सुनवाई कर आरोपी जण्डेल यादव से उसके 3 लाख रुपये वापस दिलवाए जाएं और उसके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।


फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा आवेदन पर मोहर लगाकर संबंधित थाने को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top