शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशखेड़ा में साले और साली की मौत की सूचना नहीं देने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। देवेंद्र वंशकार ने दो लोगों पर घर में घुसकर सिर पर सरिए से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
शिकायत के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे देवेंद्र अपने घर में खटिया पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान ओमप्रकाश पुत्र देशराज जाटव और डमरू उर्फ रामनिवास उनके घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने पीछे से देवेंद्र के सिर पर सरिए से वार कर दिया। हमले में वह लहूलुहान होकर घर के बाहर सड़क पर बेहोश हो गए।
FIR में नामों को लेकर भी उठाए सवाल
देवेंद्र का आरोप है कि भौंती थाने में दर्ज एफआईआर में आरोपियों के नामों को लेकर गड़बड़ी हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
पीड़ित ने वास्तविक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और यदि किसी निर्दोष का नाम गलत दर्ज हुआ है तो जांच के आधार पर उसे हटाने की मांग की है। अब शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।


.jpg)
