पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भुटिया के द्वारा अवैध शराब, गांजा, स्मैक के बिरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अमोला उनि. योगेन्द्र सिंह सेंगर थाना प्रभारी अमोला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुऐ अवैध शराब के विरुध्द विशेष अभियान के पालन मे आज दिनांक 12.10.26 को जरिये मुखविर सूचना पर मामौनी का कच्चा रास्ता अमोला क्रेशर से कुल 75 लीटर हाथ भट्टी की बनी अवैध कच्ची शराब कीमती 7500 रूपये जप्त की गयी। आरोपी चन्द्रकुमार कोली पुत्र मदनलाल कोली उम्र 32 साल, राज उर्फ राजा चौहान पुत्र शैलेन्द्र सिंह चौहान उम्र 19 साल निवासी गण प्राना अमोला क्रेशर थाना अमोला के विरूद्ध थाना पर अपराध क्र 229/26 धारा 34(2), 49क आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी अमोला योगेन्द्र सिंह सेंगर, सउनि. सुखदेवराम भगत, प्र.आर. अर्जुन रावत, प्र.आर. दीपक उपाध्याय, आर, अतर सिंह, आर. चालक रविन्द, आर. विकाश दुबे, आर. नीतेन्द्र सिंह, आर. कुलदीप मांझी की सराहनीय भूमिका रही।


.jpg)
