चालानी कार्यवाही से नाराज एबीपी ने किया प्रदर्शन, यातायात थाने पर जुटे कार्यकर्ता, समझाइश के बाद हटने को हुए राजी

0


 शिवपुरी शहर में यातायात पुलिस की चालानी कार्यवाही से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने यातायात थाना पर प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ देर बाद समझाइश के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।


जानकारी के मुताबिक विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस 8 सितंबर से 22 सितंबर तक शहर सहित जिले भर में चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही है।


इसी क्रम में पोहरी चौराहा पर आज रविवार को यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग के लिए प्वाइंट लगाकर चेकिंग की जा रही थी। तभी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो कार्यकर्ताओं की बाईकें पुलिस द्वारा रोक ली गई थी। इसी बात विवाद की शुरुवात हुई और कार्यकर्ताओं ने यातायात थाना पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुलिस द्वारा कुछ दिनों से छात्रों पर लगातार चालानी की जा रही है जिससे छात्रों को एक हजार रुपए तक के चालान भुगतने पड़ रहे है। उन्होंने पुलिस के इस वार्ताप पर अपना विरोध व्यक्त किया।


सूचना के बाद मौके अजाक थाना प्रभारी एसडीओपी अवनीत शर्मा और कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बात की साथ ही मामले की जांच का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर कार्यकर्ता धरने से हटने को राजी हुए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top