इस जन चौपाल में प्रशासन ने केवल आवास योजना तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि ग्रामीणों की कई बुनियादी समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया। दो नए बीपीएल कार्ड जारी किए गए, 23 लोगों के जाती प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए इसके अलावा नामांतरण की समस्याओं को लेकर एसडीएम ममता शाक्य ने तहसीलदार व पटवारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का निपटारा तय समय सीमा में किया जाए। इसी दौरान पीडीएस राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों पर भी प्रशासन ने सख्ती दिखाई और सेल्समैन को चेतावनी दी गई कि सभी पात्र हितग्राहियों को बिना किसी देरी के राशन मिले, इसमें किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गांव में टेंट लगाकर और माइक से खुले मंच पर लोगों की समस्याएं सुनना अपने आप में एक अलग अनुभव रहा, जहां आम आदिवासी सीधे अधिकारियों से अपनी बात रख सके। इस मौके पर पिछोर एसडीएम ममता शाक्य, तहसीलदार शिव शंकर गुर्जर, जनपद सीईओ नरेंद्र सिंह नरवरिया और नोडल अधिकारी विवेक लोधी मौजूद रहे।


