झिरियन मंदिर से शिवहरे के निवास तक निकाली गई कलश यात्रा

0


 हर्ष उल्लास के साथ विराजित हुई माता रानी 


कोलारस! शारदीय नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन नगर के विभिन्न स्थानों पर माता रानी की प्रतिमाएं विराजमान हुई नगर के जगतपुर स्थित हनुमान मंदिर व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे के ऐबी रोड मानीपुरा निवास पर माता रानी की प्रतिमा विराजी। इस दौरान विशाल कलश यात्रा भी निकाली गई यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के अवसर पर माता रानी की कलश यात्रा बड़े ही श्रद्धाभाव से नगर के मानीपुरा स्थित झिरियन मंदिर से शिवहरे निवास तक निकाली जाती है इसी के चलते इस बार भी यह यात्रा धूमधाम से निकाली गई नवरात्रि के पावन त्यौहार नौ दिनों तक शिवहरे परिवार बड़ी ही श्रद्धा एवं भक्ति भाव से माता की पूजा अर्चना की जाती है पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने बताया कि नगर वासियों व क्षेत्र वासियों की सुख- समृद्धि के लिए वह वर्षों से नवदुर्गा में मातारानी की पूजा अर्चना करते चले आ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top