पत्नी व उसके प्रेमी से परेशान होकर युवक ने निगला जहर

0


 शिवपुरी शहर के कोतवाली अंतर्गत खुडा क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी से प्रताड़ित होकर जहर गटककर खुदकुशी करने का प्रयास किया। यह पूरा घटनाक्रम युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर किया।  आज गुरुवार की सुबह 9 बजे युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।


जानकारी के मुताबिक खुडा निवासी दर्शन सेन उम्र 33 ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सोशल मीडिया पर लाइव आकर जहर गटक लिया। जहर गटकने से पहले दर्शन ने बताया कि अपनी पत्नी को मैंने बैराड़ निवासी एक युवक से बात करते पकड़ा था और मोबाइल में मैसेज भी देखे थे। पत्नी को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और इसी से प्रताड़ित होकर मैं खुदकुशी कर रहा हूं। वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया और उपचार जारी है। इधर जिला अस्तपाल के डॉक्टरों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top