सेवा पर्व के अवसर पर साेमवार को वन विद्यालय शिवपुरी में मेदांता फाउंडेशन के सौजन्य से निशुल्क जनरल मेडीकल चेकअप एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। सेवा पर्व के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन सुधांशु यादव संचालक, वन विद्यालय शिवपुरी तथा आदित्य शांडिल्य अनुदेशक वन विद्यालय शिवपुरी के मार्गदर्शन में किया गया।
कैंप में 180 कर्मचारियों एवं उनके परिजन तथा वनरक्षक सत्र 122 वॉ के प्रशिक्षुओं का निशुल्क मेडीकल चेकअप मेदांता फाउंडेशन से आई चिकित्सक टीम ने प्रतिभागियों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा ब्लड बैंक डिपार्टमेंट ऑफ पैथालॉजी श्रीमंत राजमाता विजयराजे सिंधिया मेडीकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल शिवपुरी द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर 25 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। रक्तदान करने वाले दाताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किये गये। ऐसे आयोजन होने से न केवल समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा मिलता है, बल्कि सेवा पर्व की भावना को भी सार्थक बनाते है। वन विद्यालय शिवपुरी प्रशासन एवं मेदांता फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


