शिवपुरी जिले के बदरवास थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है

0


 शिवपुरी जिले के बदरवास थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

चार साल से फरार चल रहे शातिर मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दिनांक 20 जनवरी 2026 को पुलिस थाना बदरवास द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में लगातार नकबजनी एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, फरियादी कुमार जैन निवासी बदरवास ने दिनांक 20 अगस्त 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-33 UP-2464) को अज्ञात चोर द्वारा श्रीरामजानकी मंदिर परिसर से चोरी कर लिया गया है।

जिस पर थाना बदरवास में अपराध क्रमांक 291/22 धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मूले एवं एसडीओपी कोलारस  प्रवीण मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बदरवास पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए गए।

जांच के दौरान आरोपी के संबंध में अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर दिनांक 10 दिसंबर 2025 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवकुमार पुत्र शंकर सेन, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम अमरोद, थाना बदरवास, जिला अशोकनगर के रूप में हुई है।

आरोपी चार वर्षों से फरार था और पूर्व में भी इस मामले में न्यायालय में पेश किया जा चुका था।

दिनांक 20 जनवरी 2026 को आरोपी को पुनः माननीय न्यायालय कोलारस में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक  रोहित दुबे, उपनिरीक्षक एवं पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

बदरवास थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top