पड़ोसियों के गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, महिला और उसके पति पर जानलेवा हमला

0

 


शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलागंज घोसीपुरा में आपसी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला नैना जाटव ने अपने पड़ोसियों पर लोहे के सरिए और डंडों से हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है।


पीड़ित नैना जाटव के अनुसार, उनके पड़ोसी छोटू, कार्तिक, पुष्पा और दीपू आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज और हंगामा करते हैं। विवाद की जड़ एक पुरानी रंजिश बताई जा रही है। नैना का कहना है कि उनकी बातचीत उन पड़ोसियों (देवरानी-जेठानी) से है जिनसे हमलावर पक्ष का पुराना विवाद चल रहा है। इसी बात से खुन्नस खाए हमलावर अक्सर नैना को निशाना बनाते थे।

बीती रात जब नैना ने पड़ोसियों द्वारा दी जा रही गालियों का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। नैना ने बताया कि आरोपियों ने लोहे के सरिए, डंडे और फंटी से उन्हें और उनके पति सुनील को बुरी तरह पीटा। हमले में नैना के सिर में गंभीर चोट आई हैं।


घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने फिजिकल थाने में FIR दर्ज कराई है। वही उन्होंने आज मंगलवार दोपहर ढेड़ बजे एसपी से गुहार लगाई है। 


पीड़िता का कहना है कि:

"पड़ोसी आए दिन शराब पीकर नाटक करते हैं। पहले भी पुलिस ने उन्हें समझाया था, लेकिन अब वे खुलेआम घूम रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। हम चाहते हैं कि उन पर सख्त कार्रवाई हो ताकि हमें न्याय मिल सके।"

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top