एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी में सुरक्षा जवान पद हेतु आयोजित शिविरों में 68 बेरोजगार युवाओं का चयन

0

 


शिवपुरी/ जिले शिवपुरी के ब्लॉक स्तर पर 28 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के अंतर्गत एसआईएस सिक्योरिटी नीमच द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया में बदरवास में 05, कोलारस में 03, पोहरी में 10, नरवर में 11, पिछोर में 14, करैरा में 8, खनियाधाना में 3 एवं शिवपुरी में 14 कुल 68 बेरोजगार युवाओं का चयन सुरक्षा जवान पद पर किया गया।

चयनित युवाओं को एसआईएस सिक्युरिटी कंपनी द्वारा ट्रेनिंग सेंटर जवासा नीमच में 21 दिवस का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत प्रमाणपत्र के साथ मध्यप्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में ₹14,000 से ₹32,000 तक मासिक वेतन पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही पीएफ, पेंशन, बीमा, मेडिकल सुविधा, वेतन वृद्धि, प्रमोशन, लोन सुविधा तथा ड्यूटी के दौरान रियायती दर पर आवास एवं भोजन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top