शिवपुरी के नबावशाह रोड पर स्थित एक कबाड़ की दुकान में अचानक लगी भीषण आग

0


 शिवपुरी के नबावशाह रोड पर स्थित एक कबाड़ की दुकान में आज दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है, जिसने देखते ही देखते दुकान को आग की लपटों में घेर लिया।

आग इतनी विकराल थी कि दुकान में रखा सारा कबाड़ जलकर खाक हो गया। इस हादसे में दुकानदार को करीब तीन से चार लाख रुपये का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गनीमत यह रही कि समय रहते दमकल की कार्रवाई से आग आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाके तक नहीं फैल सकी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लापरवाही और अव्यवस्थित बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और शॉर्ट सर्किट के पीछे की वजहों की पड़ताल की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top