पुलवामा में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हमारे अमर शहीद जवानों की पावन स्मृति में वर्ष 2026 में एक भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट केवल खेल का मंच नहीं, बल्कि देशभक्ति, एकता और बलिदान को नमन करने का सशक्त माध्यम होगा।
इस देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन का उद्देश्य खेल के जरिए युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना और शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखना है।
👥 आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य:
निहाल कोड़े, नजीर खान बाबू, बाजीराव संजय रावत, जीतू सेन, रवि सेन, आशु दुबे, पवन धाकड़, सुनील राठौर, मुकेश रावत, फैजान खान (आतिशबाजी वाले), रमन शर्मा टौरिया एवं दीपक मामा लंकेश।
आयोजन समिति ने सभी क्रिकेट प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमी युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक टीमों के साथ इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लें और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।
🙏 खेल के मैदान से उठेगा देशभक्ति का जयघोष,
🏏 हर चौका-छक्का होगा शहीदों को नमन।


