कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूबेदार गायत्री इटोरिया उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी को खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम है। युवाओं को खेल के जरिए अनुशासन, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना चाहिए।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पुलवामा के वीर जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। ऐसे आयोजनों से युवाओं में देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना जागृत होती है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने देर रात तक रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया। पूरा मैदान देशभक्ति के नारों और तालियों की गूंज से गूंजता रहा।
आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए शहीदों को नमन किया और टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया।
कल खेले गए मुकाबले मे मामा क्रिकेट क्लब और योद्धा क्लब के बीच खेला गया जिसमें मामा क्रिकेट क्लब ने अपने बहुत ही अच्छी शानदार बैटिंग करते हुए इस मैच को जीत हासिल की उसके बाद दूसरा मैच बूम बूम क्रिकेट क्लब और यूनिक क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें यह मुकाबला काफी अहम था दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार था और इस मैच में दोनों टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बूम बूम ने इस मैच को बड़ी आसानी से जीत हासिल की


