पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि आज समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई

0

 


पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन,उच्च विचार और दृढ़ संकल्प के व्यक्ति थे ---बिरथरे 

प्रखर राष्ट्रवादी,विचारक एवं एकात्म मानववाद के प्रेणता थे --- जसवंत जाटव

 

शिवपुरी ---पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन और उच्च विचार और दृढ़ संकल्प के व्यक्तित्व थे,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चिंतक वे एक निस्वार्थ राष्ट्र भक्त और दूरदर्शी थे उन्होंने अंत्योदय के माध्यम से भारतीय संस्कृति पर आधारित आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था जिसे आज देश के प्रधानमंत्री मोदी पूरा कर रहे हैं उक्त उदगार आज भाजपा कार्यालय शिवपुरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक और प्रखर वक्ता नरेंद्र बिरथरे ने व्यक्त किये 

       भाजपा शिवपुरी के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार ने जानकारी हुए कहाँ की इससे पूर्व मंच पर आसीन सभी अतिथियों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की,कार्यक्रम का संचालन करते हुए महामंत्री के पी परमार ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे मे विचार रखे 

        भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहाँ की आज हम ऐसी पुण्य आत्मा का स्मरण कर रहे हैं जिनका सारा जीवन राष्ट्र की सेवा में लगा दिया,स्वदेशी और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं एकात्म मानववाद के पक्षधर पंडित उपाध्याय जी मां भारती के सच्चे सपूत थे वे देश में शांति,सदभाव,सांस्कृतिक राष्ट्रीय नीति और अनुशासन पसंद थे भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे 

 जाटव ने कहा की आज हम उनके बताये मार्ग पर चले और उनके विचारों को आत्मसात करें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होंगी इस अवसर पर भाजपा आजीवन सहयोग समर्पण निधि संकलन के लिए सभी मंडल अध्यक्षयों को लक्ष्य दिया गया हैं और जिला अध्यक्ष जाटव ने सभी मंडल अध्यक्षयों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए 

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री लवलेश जैन ने व्यक्त किया 

      इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव,पूर्व विधायक नरेन्द birthre,जिला महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी,लवलेश जैन चीनू,के पी परमार,उपाध्याय नवाब सिंह कुशवाहा,श्री मती हेमलता रावत,भाजपा आजीवन सहयोग निधि के सह प्रभारी दिलीप मुदगल,अमित यादव,मुकेश सिंह चौहान जिला मंत्री नीरज सिंह तोमर,श्रीमती लक्ष्मी जाटवकार्यालय मंत्री सोनू राजावत,मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा,गिर्राज शर्मा,विपुल जैमिनी,कपिल भार्गव,संजय सांखला,रघुवीर रावत,प्रशांत राठौर,अभिषेक गुप्ता सहित सभी भाजपा के पदाधिकारी,देवतुल्य कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top