पिछोर जल परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोप: कलेक्टर से शिकायत, दोषियों को जेल भेजने की मांग

0


 शिवपुरी जिले के पिछोर में अर्बन डवलपमेंट कम्पनी लिमिटेड द्वारा पिछोर में संचालित 'मध्यप्रदेश अनवरण सर्विसेज इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट' भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। परियोजना में हो रही अत्यधिक देरी और घटिया कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर पिछोर की महिलाओं ने आज बुधवार की दोपहर 3 बजे जिला कलेक्टर को एक शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


शिकायती पत्र के अनुसार, इस परियोजना के लिए 2051.34 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि 8 अगस्त 2017 को मंजूर की गई थी। विडंबना यह है कि करीब 9 वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अभी तक अधूरा है। महिलाओं का आरोप है कि कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण कार्य की गति कछुआ चाल से भी धीमी है।


महिलाओं ने सीधे तौर पर परियोजना से जुड़े जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।


पिछोर नगर के राजा महादेव की रहने वाली महिला ज्योति आदिवासी ने बताया कि उनके क्षेत्र की गली-मोहल्लों की सड़कें खोदकर लावारिस छोड़ दी गई हैं।

पाइपलाइन कहीं डाली गई है, तो कहीं इसका नामोनिशान तक नहीं है।


खुदी हुई सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और आवागमन दूभर हो गया है।

अधिकारियों से शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top