सेलिब्रेशन गार्डन के पास कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, मां-बेटी गंभीर घायल; CCTV में कैद हुई घटना

0


 शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलिब्रेशन गार्डन के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आगे जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरती कोली उम्र 23 वर्ष पुत्री पदमसिंह कोली, निवासी कत्थामील अपनी मां राजकुमारी कोली के साथ गुरुवार को इलेक्ट्रिक स्कूटी से माधव चौक की ओर जा रही थीं। सुबह लगभग 11 बजे जैसे ही वे सेलिब्रेशन गार्डन के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक MP 07 M 0007 के चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों महिलाएं सड़क पर दूर जा गिरीं। हादसे में आरती के माथे, गाल और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी मां राजकुमारी के सिर और हाथों में चोट लगी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार चालक की लापरवाही साफ देखी जा सकती है।


हादसे के बाद मौके पर मौजूद पड़ोसी प्रदीप जाटव ने तुरंत घायल मां-बेटी को मेडिकल कॉलेज शिवपुरी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने फिजिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने गुरुवार रात 11 बजे मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top