इकलौते बेटे की मौत से पसरा मातम: ऑटो से टकराई बाइक, पढ़ाई के लिए शहर आए छात्र ने मौके पर तोड़ा दम

0


 शिवपुरी शहर में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना एसपी कोठी के सामने हुई, जहां एक बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे ऋषभ रावत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


जानकारी के अनुसार, यह टक्कर सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच हुई। ऑटो चालक ओमप्रकाश करन सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड से दो सवारियों को लेकर पोहरी बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। उनके साथ उनका परिचित हक्का खान भी ऑटो में बैठा था।


जैसे ही ऑटो एसपी कोठी के सामने पहुंचा, सामने से आ रही एक बाइक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक एक नाबालिग चला रहा था और उसके साथ एक अन्य युवक भी बैठा हुआ था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार और ऑटो में बैठे लोग घायल हो गए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top