पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा भोपाल में हुए सम्मानित

0

 


शिवपुरी जिले की पिछोर अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) प्रशांत शर्मा को कल भोपाल में आयोजित एक समारोह में मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया कैलाश मकवाणा ने उनकी सामुदायिक पुलिसिंग व सोशल कनेक्ट के लिए सम्मानित किया।


सामुदायिक पुलिस कार्यप्रणाली के अंतर्गत म०प्र० के विभिन्न जिलों में पुलिस द्वारा सामाजिक कार्य संस्थाओं के साथ मिलकर पीड़ितों को न्याय सुलभता प्रदान करना तथा महिला व बाल सुरक्षा व इससे जुड़े अन्य संबंधित क्षेत्रों मे प्रभावी कार्य किये जा रहे हैं, इस संबंध में उन्हें ग्राम व नगर रक्षा समितियों से जोड़ कर जन सुरक्षा हेतु अच्छा कार्य किया जा रहा है।


इसी तारतम्य में सामुदायिक पुलिस व सामाजिक कार्य संस्थाओं का राजधानी भोपाल में संबल 2026 नाम से दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसकी थीम "सेलिब्रेटिंग सोशल वर्क इन क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम" थी, इस कार्यक्रम में देश भर से कई सोशल एक्टिविस्ट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, ज्यूडिशियरी के अधिकारियों के साथ साथ कई NGO के सदस्यों ने भाग लिया। दो दिवसीय संयुक्त संवाद कार्यकम दिनांक 10 एवं 11 मार्च 2026 को भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साईंस डी०आर०एम० ऑफिस के सामने भोपाल में आयोजित किया गया। उक्त कार्यकम में महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा, निशक्तजन सुरक्षा, कमजोर वर्गों की सुरक्षा सशक्तिकरण, न्याय सुलभता तथा सामाजिक कार्य संस्थाओं व पुलिस की सहभागिता विषयों पर गोष्ठी आयोजित की गयी है, जिसमे जिला शिवपुरी से एसडीओपी पिछोर  प्रशांत शर्मा शामिल हुए। जहां पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश कैलाश मकवाणा सर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक  विनीत कपूर सर द्वारा कहा कि एस डी ओ पी पिछोर  प्रशांत शर्मा लगातार अपनी रेगुलर ड्यूटी के साथ-साथ आमजन से मिलते रहते हैं व उनका अपने क्षेत्र में लोगों से सोशल कनेक्ट बहुत अच्छा है इसके लिए वो सम्मान के हकदार हैं। एसडीओपी प्रशांत शर्मा के द्वारा कार्यक्रम को दौरान बताया गया कि जिला शिवपुरी के कप्तान अमन सिंह राठौड़ सर के मार्गदर्शन में सभी लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top