सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस मार्ग से प्रतिदिन भूसा से भरे बड़े-बड़े ट्रैक्टर और अनाज मंडी में आने-जाने वाले ट्रैक्टर गुजरते हैं, जिससे सड़क पर यातायात का दबाव और बढ़ जाता है। दो पहिया वाहन गलत तरीके से लगाए जाने से सड़क और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण हालात और भी खराब हो जाते हैं जाम की इस समस्या का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। स्कूल बसें और वैन घंटों जाम में फंसी रहती हैं, जिससे भीषण गर्मी में छोटे-छोटे मासूम बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,वहीं यदि किसी गंभीर मरीज को अस्पताल ले जाया जा रहा हो तो एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है, जिससे मरीज की जान पर भी बन आती है। इसके बावजूद जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।नगरवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।फिलहाल स्थिति यह है कि कोलारस के जगतपुर कोर्ट रोड पर जाम आम लोगों के लिए रोज़ की मुसीबत बन चुका है, लेकिन जिम्मेदारों की चुप्पी लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही है।
कोलारस में जाम से कराहती जनता: जगतपुर कोर्ट रोड बना मुसीबत का रास्ता, जिम्मेदार बेखबर
बुधवार, मार्च 11, 2026
0
कोलारस ! कोलारस नगर में इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। खासकर जगतपुर स्थित कोर्ट रोड पर सुबह से लेकर देर रात तक जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, कोलारस नगर के एप्रोच रोड ऐबी रोड और जगतपुर कोर्ट रोड पर प्रतिदिन सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगना शुरू हो जाती हैं। यह जाम देर रात तक बना रहता है। इस जाम में प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों से लेकर स्कूली वाहन, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्रॉली और यहां तक कि एंबुलेंस तक फंस जाती हैं।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


