मनपुरा की चायना के आरोपों पर माँ का पलटवार: "शादी का विरोध नहीं, गलत रास्तों से रोकना हमारा मकसद"

0


 शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव से एक पारिवारिक विवाद का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। हाल ही में एक युवती द्वारा अपने माता-पिता पर शादी न करने देने के आरोपों के बाद, आज गुरुवार दोपहर 2 बजे उसके माता-पिता ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और मामले में नया मोड़ ला दिया है।



कलेक्टर को दिए आवेदन में युवती की मां, गीता परिहार ने बताया कि उनकी बेटी (चाइना परिहार) को उसकी बुआ द्वारा मोहरा बनाया जा रहा है। गीता का आरोप है कि परिवार में संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि ससुर द्वारा की गई एक रजिस्ट्री को लेकर कोर्ट में केस चल रहा था, जिसे वे जीत चुके हैं। इसी रंजिश के चलते बुआ अब उनकी बेटी को भड़काकर परिवार को बर्बाद करना चाहती है।



माँ ने भावुक होते हुए बताया कि कुछ समय पूर्व युवती के नाना-नानी और मौसा-मौसी ने उनके साथ मारपीट की थी और उनकी बेटी को अपने साथ ले गए थे। गीता के अनुसार, जाते समय बेटी घर से सोने की अंगूठी और 50,000 रुपये नकद भी लेकर गई थी। इस मामले की शिकायत भौंती थाने में की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।


शादी में बाधा डालने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए माँ ने कहा: कि"हम शादी के खिलाफ नहीं हैं। हमने तो शादी के लिए (विवाह का निमंत्रण/शगुन) भी तैयार रखा है। हम चाहते हैं कि उसकी शादी अच्छे से हो, लेकिन उसकी बुआ और ननिहाल पक्ष उसे गलत रास्ते पर ले जा रहे हैं।"


माता-पिता ने बेटी के आचरण पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि चाइना पिछले दो साल से अपने नाना-नीनी और फिर छह-सात महीने से बुआ के पास रह रही है। माँ का दावा है कि उनके पास बेटी के कुछ आपत्तिजनक वीडियो और मोबाइल डेटा है, जिसे देखकर वे उसे सुधारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।


फिलहाल, माता-पिता ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए ताकि उनके परिवार को बुआ और अन्य रिश्तेदारों की साजिश से बचाया जा सके।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top