बलारी माता के मेले के दौरान रास्ते में भंडारे पर हमला और लूट का आरोप, पुलिस पर रिपोर्ट न लेने का आरोप

0


 शिवपुरी बलारी मैया मेले के दौरान चल रहे भंडारे में देर रात हमला और लूट की घटना सामने आई है। आरोप है कि रिंकू गुर्जर और सतीश गुर्जर अपने 15-20 साथियों के साथ लाठी-डंडों से पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।


हमले में आकाश धाकड़ गंभीर घायल हो गए, जिनका हाथ फ्रैक्चर हो गया और सोने की चेन भी छीन ली गई। वहीं मुकेश धाकड़ के पास रखे करीब 30 हजार रुपए, टेंट का सामान, तेल की कट्टियां, डीजे लाइट और कुर्सियों में भी लूटपाट व तोड़फोड़ की गई।


ग्रामीणों का आरोप है कि थाना सुरवाया में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को भगा दिया गया। फिलहाल घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top