दौरे को लेकर आज भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक, जिला शिवपुरी को एक औपचारिक आवेदन सौंपा। आवेदन में मांग की गई कि माननीय दामोदर यादव जी के पूरे कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, साथ ही उनके काफिले के लिए पायलट फॉलो वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि दामोदर यादव जी एक राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी हैं और उनके कार्यक्रमों में बड़ी भीड़ एकत्रित होती है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए जाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि उचित सुरक्षा व्यवस्था होने से कार्यक्रम शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकेंगे।
संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संभावित अव्यवस्था से बचने के लिए आवश्यक पुलिस बल तैनात किया जाए।
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मांग पर क्या निर्णय लेता है और दौरे के दौरान किस स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाती है।


