कोलारस में बेशकीमती शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

0


 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए हैं। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही होनी चाहिए। सभी एसडीएम इस पर ध्यान दें। 

कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार कोलारस में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। तहसील एवं एसडीएम कार्यालय के समीप जनपद को आवंटित भूमि खसरा नंबर 26/1 पर अवैध कब्जा कर खेती की जा रही थी तथा कुछ संरचनाएं भी बनाई गई थीं।



तहसीलदार कोलारस न्यायालय में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 248 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आदेश पारित किया जा चुका था। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण के उद्देश्य से बनाए गए चबूतरे को भी हटाया गया। 

संबंधित भूमि पर अतिक्रमण के उद्देश्य से एक चबूतरा का भी निर्माण किया गया था जिस पर शंकर जी की पिंडी जैसी आकृति भी रख ली गई थी। जिसे सम्मानपूर्वक वहां से उठाकर अपनी अभी रक्षा में लिया गया है। अतिक्रमणकारियों में मांगीलाल शाक्य, गजन लाल, राकेश और मलूका एवं इसी परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top