इसी क्रम में परियोजना अधिकारी करैरा एस. शेखरन द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र वार्ड क्रमांक 04 द्वितीय, वार्ड 03 तृतीय एवं चिन्नोद द्वितीय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। वहीं परियोजना अधिकारी नरवर रविरमन पाराशर द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र नानकपुर, टुकी एवं गोपलिया का निरीक्षण किया गया।
इसी प्रकार परियोजना अधिकारी अमित यादव एवं सेक्टर पर्यवेक्षक जयदेवी रावत द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र सिंहनिवास-01, सिंहनिवास-02 एवं सिंहनिवास-03 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सिंहनिवास-01 केन्द्र पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीत शर्मा एवं सहायिका माहेश्वरी ओझा बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गईं, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं सिंहनिवास-02 एवं 03 पर कार्यकर्ता उपस्थित मिलीं और पोषण ट्रैकर पर प्रविष्टियां करते हुए तथा अभिलेख संधारण का कार्य करते हुए पाई गईं।
निरीक्षण के दौरान सभी परियोजना अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को निर्देशित किया गया कि वे नियमानुसार एवं निर्धारित समय के अनुसार केन्द्रों का संचालन सुनिश्चित करें तथा विभागीय योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाएं। साथ ही सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया।


