पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सिंहस्थ महापर्व 2028 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्णतः व्यवहारिक, तकनीक आधारित एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण सत्र चलाकर पुलिस बल को प्रशिक्षित करने हेतु आदेशित किया गया है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर असित यादव व पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के मार्गदर्शन मे दिनांक 01.06.2026 से 06 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी मे किया जा रहा है।
पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा “सामुदायिक पुलिसिंग” पर विस्तृत व्याख्यान दिया जाकर सिंहस्थ महापर्व जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय, जनसहभागिता, विश्वास निर्माण तथा संवेदनशील एवं मित्रवत पुलिसिंग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रभावी सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं, साधु-संतों, स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत एवं सुगम बनाया जा सकता है। साथ ही संवाद, सहयोग एवं त्वरित सहायता की भावना को सिंहस्थ प्रबंधन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताते हुये चर्चा की गई।
प्रशिक्षण दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले, सीएसपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी, एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा, रक्षित निरीक्षक शिवपुरी अनिल कवरेती, थाना प्रभारी कोतवाली, देहात, फिजीकल एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।


