थाना देहात पुलिस नें 90 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया

0

 


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा सम्पूर्ण जिले में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक  संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव व उनकी टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 01.06.26 को सक्रिय मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल दबिस देकर अमन गार्डन के पास जवाहर कॉलोनी शिवपुरी से आरोपी उदय आदिवासी पुत्र गिरवर आदिवासी उम्र 45 साल निवासी महल सराय पुरानी शिवपुरी को दो प्लास्टिक की कट्टियों में 45-45 लीटर कुल 90 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची अवैध शराब जिसकी कीमत करीबन 18,000 रुपये के साथ पकडकर आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.202/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कामय कर विवेचना मे लिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top