फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर 8 शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान सील

0


अग्नि सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर जिला प्रशासन की कार्यवाही

शिवपुरी, /  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर आज शिवपुरी शहर में शैक्षणिक संस्थान एवं कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण अभियान चलाया गया। तहसीलदार शिवपुरी सिद्धार्थ शर्मा ने कोचिंग एवं शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा मानक में लापरवाही पर 8 संस्थानों को सील किया गया है।

निरीक्षण में सामने आईं खामियां
कलेक्टर  वर्मा के निर्देश पर तहसीलदार  सिद्धार्थ शर्मा ने कोचिंग संस्थान का निरीक्षण किया जिसमें भारत IAS, इंसपायर लाइब्रेरी, पाठशाला लाइब्रेरी, शिवानी कॉमर्स इंस्टीट्यूट, कांसेप्ट बिल्डर्स क्लास, ब्लूमिंग बड्स, इंडक्टेंस कोड केयर और शिवपुरी एकेडमी क्लासेस में अग्निशमक यंत्र, फायर एनओसी सहित अग्नि दुर्घटना में सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं का अभाव पाया गया। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के प्रति इस लापरवाही पर जिला प्रशासन में कार्यवाही करते हुए संस्थाओं को सील किया है।

सुरक्षा से समझौता करने वालों पर सख्त कार्रवाई
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने दल गठित कर निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। दल में समस्त एसडीएम प्रभारी रहेंगे। कलेक्टर वर्मा ने समस्त एसडीएम को भी निर्देशित किया है कि अपने-अपने अनुविभाग क्षेत्र में निरीक्षण कर जांच करें और इस प्रकार की लापरवाही करने वालों पर कार्यवाही करें।
जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक, कोचिंग एवं व्यावसायिक संस्थानों से शासन द्वारा निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक फायर सेफ्टी व्यवस्थाएं एवं वैध फायर एनओसी प्राप्त करने के लिए कहा है ताकि इस प्रकार की कार्यवाही न हो।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top