प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान जाबेर उर्फ फज्जू के रूप में हुई है। आरोपी गैरेज से सामान चोरी करने का प्रयास कर रहा था, तभी लोगों को उस पर शक हुआ और उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी पहले भी किसी चोरी की वारदात में शामिल रहा है या नहीं तथा उसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ जारी है।


