मड़खेड़ा जनजातीय बस्ती में लगी चौपाल, ग्रामीणों के आवेदनों पर हुई सुनवाई

0


 शिवपुरी,  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुपम शर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मड़खेड़ा की जनजातीय बस्ती में जनचौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण किया गया।


जनचौपाल के दौरान कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 13 प्रधानमंत्री आवास, 4 पेंशन, 9 पोषण आहार, 7 राजस्व संबंधी तथा 4 आधार अपडेट से जुड़े आवेदन शामिल थे। प्राप्त अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।


एसडीएम अनुपम शर्मा ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इन जनसुनवाइयों के माध्यम से ग्रामीण अपनी समस्याओं का समाधान अपनी पंचायत स्तर पर ही प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। चौपाल में तहसीलदार शिवम शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ आफीसर सिंह गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top