शिवपुरी कलेक्टर की संवेदनशील पहल: बेसहारा पिता को 75 हजार की मदद

0

 


शिवपुरी।  - दिनेश चौधरी


कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा 

आईएएस ने जनसुनवाई में मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बेसहारा पिता को तत्काल राहत प्रदान की है।


जनसुनवाई में ग्राम जरगवां अब्बल, तहसील करैरा निवासी हरिमोहन वंशकार अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ पहुंचा था। हरिमोहन ने बताया कि उसकी पत्नी का कुछ समय पूर्व देहांत हो गया है, जिससे तीन छोटी बेटियों के लालन-पालन की पूरी जिम्मेदारी उसी पर आ गई है। मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करने में वह असमर्थ है।


पीड़ित की व्यथा सुनकर कलेक्टर वर्मा ने तत्काल रेडक्रॉस सोसायटी से *75,000 रुपये की आर्थिक सहायता* स्वीकृत कर प्रदान की। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीनों बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना, शिक्षा सहायता एवं शासन की अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top