खेरारा बनबारीपुरा में श्मशान घाट पर अतिक्रमण, दर्जनों ग्रामीणों ने गोवर्धन थाना और तहसील में दिया आवेदन

0



बैराड़/पोहरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खेरारा बनबारीपुरा में श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। अतिक्रमणकारियों ने श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा कर लिया है, जिससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


इसको लेकर आज खेरारा बनबारीपुरा के दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर गोवर्धन थाना और तहसील में आवेदन देकर श्मशान घाट को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है।


ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट सार्वजनिक जगह है और यह हमारे पूर्वजों के समय से चला आ रहा है। कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से इस पर कब्जा कर लिया गया है। यदि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो ग्रामीणों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मौका मुआयना कर श्मशान घाट की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top